तुलसियापुर(सिद्धार्थनगर)। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 9 और 11 के अग्रिम पंजीकरण शुल्क की प्रक्रिया में बदलाव किया है।
विद्यालय प्रत्येक छात्र से लिए जाने वाले 50 रुपये पंजीकरण शुल्क में से 40 रूपये कोषागार में जमा करेंगे और 10 रुपये अपने खाते में रख सकेंगे। यह व्यवस्था शैक्षिक सत्र 2025-26 से प्रभावी कर दी गई है।
डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि वर्ष 2018 में संपूर्ण राशि कोषागार में जमा कराने का आदेश था जिसके बाद विद्यालयों को 10 रुपये प्रति छात्र की वापसी के लिए लंबी प्रशासनिक प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। जो उनके लिए जटिल और समयसाध्य बन गया था। संवाद