फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 28 जून को सिविवि पहुंचेंगी कुलाधिपति, राजभवन की टीम ने संभाला मोर्चा

Sat, 27 Jun 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
29 जून को होगा दशम दीक्षांत समारोह, तीन संकायों में एलईडी स्क्रीन पर होगा सीधा प्रसारण
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय (सिविवि) के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 28 जून को विश्वविद्यालय पहुंचेंगी। उनके आगमन से पहले राजभवन की निरीक्षण टीम ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की और विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कुलाधिपति 27 जून को अयोध्या पहुंचेंगी। वहां से 28 जून को दोपहर 1:50 बजे हेलिकॉप्टर से विश्वविद्यालय परिसर स्थित हेलिपैड पर पहुंचेंगी। वह विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन 29 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। समारोह समाप्त होने के बाद दोपहर 12:25 बजे हेलिकॉप्टर से रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के मुख्य प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा। सभागार की सीमित क्षमता को देखते हुए वाणिज्य, कला और विज्ञान संकाय में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं ताकि अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और अतिथि समारोह का सीधा प्रसारण देख सकें।
शुक्रवार को राजभवन से पहुंची निरीक्षण टीम ने कार्यक्रम स्थल, हेलिपैड, सुरक्षा व्यवस्था, अतिथि आवास, मंच, बैठक व्यवस्था और अन्य तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और अंतिम चरण के कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम की रूपरेखा
27 जून : कुलाधिपति अयोध्या पहुंचेंगी।
28 जून : दोपहर 1:50 बजे हेलीकॉप्टर से विश्वविद्यालय आगमन, परिसर में रात्रि विश्राम।
29 जून : सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक दशम दीक्षांत समारोह।
12:25 बजे : हेलिकॉप्टर से प्रस्थान।
-
तीन संकायों में होगी लाइव स्क्रीनिंग
- मुख्य प्रेक्षागृह के अलावा वाणिज्य, कला और विज्ञान संकाय में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। इनके माध्यम से छात्र-छात्राएं, शिक्षक और अन्य अतिथि दीक्षांत समारोह का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें