फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पश्चिमी यूपी के तस्करों का नेटवर्क नेपाल से हो रहा कनेक्ट

Sat, 27 Jun 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मादक पदार्थ तस्करी के केंद्र में दो जनपद का बॉर्डर, पहले कार में हरियाणा ब्रांड की बड़ी मात्रा में शराब बरामदगी
विज्ञापन

अब क्विंटल 1.60 किलो गांजा के बरामदगी से हाईवे आया चर्चा में, दोनों तस्करी के मामले में पश्चिमी यूपी और दिल्ली कनेक्शन
नेपाल में गांजा और यहां से हरियाणा ब्रांड की शराब तस्करी की आशंका
शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र का निवासी मुख्य आरोपी पर गौतम बुद्ध नगर जनपद में है 10 से अधिक मादक पदार्थ अधिनियम के मुकदमे
श्याम सुंदर तिवारी
सिद्धार्थनगर। पश्चिमी यूपी के तस्करों का नेटवर्क नेपाल से कनेक्ट हो रहा है। नेपाल से गांजा तो पश्चिमी यूपी और हरियाणा से अंग्रेजी शराब की तस्करी के तार जुड़ रहे हैं। तस्कर हाईवे का और निजी बस और वाहन का इस्तेमाल कर सामान की खेप बॉर्डर पार करा रहे हैं।
दो दिन पहले शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के बेलगड़ी टोल प्लाजा से पुलिस ने 162 किलो गांजा की खेप बरामद करते हुए फर्रुखाबाद के एक तस्कर को दबोचा था। पूछताछ में नोएडा के रहने वाले तस्कर से कनेक्शन सामने आया, जिस पर केवल नोएडा में मादक पदार्थ से जुड़े 10 मामले दर्ज हैं। गांजा की इस तस्करी में खेप कहां से आ रही थी, इसके बारे में पुलिस को सटीक जानकारी नहीं मिली है लेकिन नोएडा से दिल्ली सप्लाई की बात सामने आई है। मार्च माह के आखिरी सप्ताह में उसी टोला प्लाजा पर पुलिस ने 475 बोतल अंग्रेजी शराब की खेप कार से बरामद की थी। जो गाजियाबाद से नेपाल ले जाई जा रही थी। शराब के बाद गांजा की बरामदगी इस बात की तस्दीक कर रही है कि तस्करी के तार नेपाल से जुड़े हैं।
विज्ञापन

एक तरफ से शराब आ रही है तो दूसरी तरफ से गांजे की खेप पहुंचाई जा रही है। सूत्रों की माने तो नेपाली पहाड़ी गांजा कड़क माना जाता था। जो महानगरों के चुनिंदा पब और बार में बिकता है। पुलिस कड़ी से कड़ी को जोड़ पाई तो हाईवे से होने वाली अंतरराष्ट्रीय तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश होगा जो नेपाल, देश की राजधानी दिल्ली, हरियाणा और यूपी से जुड़ेगी। फिलहाल पकड़े गए आरोपी से मिले इनपुट के आधार पर शिवनगर डिड़ई थाने की पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही बड़े नेटवर्क के पर्दाफाश होने की दम भर रही है।
-
हरियाणा टू नेपाल वाया यूपी जा रही थी अंग्रेजी शराब की खेप
बीते 24 मार्च की रात को शिवनगर डिड़ई थाने की पुलिस हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच इंस्पेक्टर अरविंद मौर्य को जानकारी मिली की एक कार से शराब तस्करी कर ले जाई जा रही है। पुलिस टीम बस्ती-बांसी हाईवे पर स्थित बेलगड़ी टोला प्लाजा के पास पहुंचकर चेकिंग जांच शुरू कर दी। इस दौरान एक कार मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने टीम ने रोककर चेकिंग की। कार में छह कपडे़ के झोले में संदिग्ध पदार्थ रखा मिला, जिसे खोलकर देखा गया तो उक्त समस्त झोले में 475 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपनी पहचान सनी निवासी शिवनगर उन्नाव बाईपास थाना कोतवाली उन्नाव वर्तमान पता 779/2 मुंडका गांव मुंडका पश्चिमी थाना मुंडका नई दिल्ली और दूसरे ने मान बहादुर निवासी पूर्वा खोला जिला पालपा अंचल लुंबिनी, नेपाल बताई।
-
नेपाल का कनेक्शन, नहीं बढ़ पाई जांच
आरोपियों से पूछताछ सामने आया कि वह लोग गाजियाबाद से शराब लेकर आए थे और नेपाल लेकर जाने वाले थे। कार में रखकर लेकर जा रहे थे, जिससे किसी को भनक न लग सके। क्योंकि, निजी वाहन की चेकिंग कम होती है। हर बाधा और चेकिंग को क्राॅस करके निकल गए लेकिन, सटीक मुखबिरी होने के कारण चेकिंग शुरु हुई और दोनों पकड़ लिए गए। आशंका जताई जा रही है कि यह हरियाणा ब्रांड की है और तस्करी के जरिए यूपी फिर यहां से नेपाल लेकर जाने की योजना थी। हालांकि, इसके बाद जांच आगे नहीं बढ़ी नहीं तो बाॅर्डर तक का चैनल सामने आता और सीमा पार कराने वाले मददगार भी पकड़ में आते।
-
फिर टोला प्लाजा पर पकड़ी गई गांजा की खेप
23 जून की रात थानाध्यक्ष शिवनगर डिड़ई बृजेश सिंह टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रहे थे। चेकिंग के दौरान बेलगड़ी टोल प्लाजा के पहले मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शौचालय के पास पांच प्लास्टिक के बोरे थे, जिसके पास 4 व्यक्ति खडे़ थे। संदेह होने पर पुलिस बल के द्वारा दबिश दी तो वहां से तीन व्यक्ति हट गए। एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम श्याम उर्फ श्यामू दीक्षित निवासी सारा थाना फतेहगढ़ जिला फर्रुखाबाद बताया गया। मौजूद बोरे की तलाशी ली गई तो उसमें 162 किग्रा गांजा, जिसकी कीमत करीब 85 लाख आंकी गई है, बरामद किया गया। फरार साथियों का पिन्टू चौरसिया ,सूर्य प्रकाश चौरसिया निवासी अयार थाना शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थनगर व हाल पता नोएडा सेक्टर 108 चोटपुर गौतमबुद्धनगर और अमन निवासी नोएडा सेक्टर 108 चोटपुर गौतमबुद्धनगर बताया गया। बरामद गांजा कहां से आ रहा था, इसके बारे में जानकारी नहीं दे सका लेकिन नोएडा सप्लाई के बारे में जानकारी दी। उसे वहां पहुंचाने के लिए बुलाया गया था। पुलिस अब बताए गए व्यक्ति के बारे में यहां हिस्ट्री पता लगाने के बाद नोएडा संपर्क कर रही है। जांच के लिए एक अलग टीम गठित की गई है जो इस नेटवर्क के बारे में छानबीन कर रही है।
-
सिद्धार्थनगर से निकलकर नोएडा में जमाए पांव
पुलिस की पूछताछ और रिकॉर्ड खंगाला गया तो इसमें पिंटू चौरसिया उर्फ वीरेंद्र निवासी अयार थाना शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थनगर वर्तमान पता नोएडा सेक्टर 108 चोटपुर गौतमबुद्धनगर का मादक पदार्थ की तस्करी से पुराना नाता है। उसके खिलाफ अकेले गौतम बुद्धनगर जनपद के अलग- अलग थानों में 11 मुकदमें दर्ज है। उसका वहां पर दो से तीन मकान होने की जानकारी मिली है। पुलिस उन मुकदमों के बारे में जानकारी ले रही है कि कब-कब कैसे दर्ज हुआ और तस्करी का कनेक्शन कहां से जुड़ा था। कहीं इसी मार्ग का गांजा की तस्करी तो नहीं करता था। इन सवालों का जवाब मिलने के साथ ही पुलिस उसकी धर पकड़ में लगी है।
-
निजी वाहनों का तस्करी में प्रयोग की बात आई सामने
बेलगड़ी के पास से पकड़ा गया गांजा किस वाहन से वहां तक लाया गया था, इसके बारे में पुलिस को सटीक जानकारी नहीं मिली है लेकिन, इसके आगे निजी बस से नोएडा भेजा जाना था। वहां से अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई की आशंका है। पकड़े गए आरोपी श्याम उर्फ श्यामू निवासी ग्राम सारा थाना फतेहगढ़ जनपद फर्रुखाबाद द्वारा बताया गया कि गांजा को बस से नोएडा ले जाना था। किसी बस से नोएडा लेकर जाने के लिए उन्हें बुलाया गया था। पकड़ में न आएं, इसके लिए निजी बस का प्रयोग करने की योजना थी। बस वाले किराये के एवज में कुछ भी रख लेते हैं। वहीं, मार्च में माह में पकड़ी गई शराब के मामले में भी निजी कार का प्रयोग किया गया था। आरोपियों ने पूछताछ में यह भी बताया कि कार लग्जरी होती और उसकी चेकिंग नहीं होती है, इसलिए कार का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन

-
बोले जिम्मेदार
गांजा तस्करी के मामले की जांच के लिए अलग टीम लगी है। पूछताछ में जो नाम सामने आए हैं, उनके बारे में जानकारी ली जा रही है। उनके पूर्व के दर्ज मामले आदि को देखे जा रहे हैं। साथ ही उनकी धरपकड़ की भी कोशिश की जा रही है।
बृजेश सिंह, थानाध्यक्ष शिवनगर डिडई
-
बोले जिम्मेदार
गांजा तस्करी का जो मामला पकड़ा गया था और जो नाम सामने आए थे, उनके बारे में जांच की जा रही है। शिवनगर डिड़ई थाने की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
प्रशांत कुमार प्रसाद, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें