फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय निधि से संवरेगी सड़कों की सूरत

Tue, 28 Jun 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खुनियांव क्षेत्र के शाहपुर-धोबहा मार्ग पर बने गड्ढे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। वर्षों से बदहाल जिले के चार सड़कों की सूरत बदलने वाली है। केंद्रीय सड़क निधि से इन सड़कों का निर्माण होगा। चयनित सड़कों में दो डुमरियागंज और एक-एक सड़क इटवा और शोहरतगढ़ क्षेत्र की हैं। केंद्र सरकार ने इसके लिए करीब 36 करोड़ रुपये को मंजूरी दी है। अब सिर्फ प्रदेश स्तर पर कुछ औपचारिकताएं शेष हैं। सब कुछ ठीक रहा तो पिछड़ेपन का कारण इन सड़कों पर जल्द ही विकास का पहिया सरपट भागने लगेगा।
विज्ञापन

धोबहा-शाहपुर-मझौवा मार्ग की गणना जिले की सबसे खराब सड़कों में होती है। करीब 10 किमी लंबी यह सड़क आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के बाद भी बदतर स्थिति में है। लंबे समय से सड़क का मरम्मत कार्य नहीं हुआ है। कुछ ऐसी ही स्थिति शोहरतगढ़ से पल्टा देवी को जाने वाले मार्ग की है। ऐतिहासिक धार्मिक स्थल को जोड़ने वाली यह सड़क गड्ढों से भरी पड़ी है। बांसी से गंगौली चौराहा होते हुए गोड़हा घाट और फरही-पथरा वाया तिगोड़वा मार्ग भी इसी स्थिति से जूझ रहा है।
क्षेत्रवासी इन सड़कों की मरम्मत के लिए कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाते रहे हैं। वर्षों से उपेक्षित यह सड़कें अब केंद्रीय निधि से संवरेगी। भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने वर्ष 2016 के लिए चुनी गई केंद्रीय निधि की सड़कों में जिले की इन चार सड़कों को भी शामिल किया है। इसके निर्माण के लिए कुल 35.86 लाख के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। अब इसे राज्य सरकार की औपचारिक सहमति मिलनी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें