फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना : दूसरे ब्लाॅक में ड्यूटी लगाने पर नाराजगी

Wed, 06 May 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। जनगणना कार्य में अपने ब्लाॅक को छोड़कर दूसरे ब्लाॅक क्षेत्र में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने पर शिक्षकों ने विरोध जताया है। शोहरतगढ़ ब्लाॅक के शिक्षकों की ड्यूटी दूसरे ब्लॉक में नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन

शिक्षक राजू चौबे, अरविंद कुमार आर्य, उमेश कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, जुबैदा खां, ज्योति वर्मा, अर्पणा सिंह सहित दर्जनों शिक्षकों ने कहा कि जनगणना इंचार्ज अधिकारी ने मनमाने तरीके से 30 किमी दूर बढ़नी ब्लाॅक क्षेत्र के शिक्षकों की ड्यूटी नगर पंचायत शोहरतगढ़ जनगणना कार्य में लगा दी है। शिक्षकों ने कहा कि 30 किमी दूरी तय करके नगर पंचायत शोहरतगढ़ में जनगणना कार्य करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादा दूरी तय करने पर विलंब होने पर जनगणना कार्य प्रभावित होगी। कहा कि बढ़नी ब्लाॅक के शिक्षकों की ड्यूटी बढ़नी में ही लगाया जाए। अधिशासी अधिकारी अजय कुमार चौधरी ने कहा कि सभी शिक्षकों को जनगणना कार्य में लगाया गया है। इस पर अधिकारियों से सलाह लेने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें