फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तेज धूप, लंबी पैदल दूरी और नक्शा मिलान की चुनौती के बीच शुरू हुई जनगणना

Sat, 23 May 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सुबह से चढ़ते तापमान और दोपहर की तपिश के बीच शुक्रवार से जिले में जनगणना के प्रथम चरण का काम शुरू हो गया। मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के लिए प्रगणक घर-घर पहुंचे और लोगों से जानकारी जुटानी शुरू की, लेकिन अभियान के पहले ही दिन टीमों को तेज धूप, लंबी दूरी पैदल तय करने और मोहल्लों के नक्शे का मिलान करने जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
जिले की 1136 ग्राम पंचायतों और 11 नगर निकायों में लगाए गए 5263 प्रगणक और 934 सुपरवाइजर फील्ड में उतरे। 22 मई से शुरू हुआ यह अभियान 20 जून 2026 तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक परिवारों से 33 बिंदुओं पर जानकारी जुटा रहे हैं। जिन लोगों ने स्वगणना कर ली है, उनसे 11 अंकों की स्वगणना पहचान संख्या लेकर उसका सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रगणकों ने बताया कि उनको नजरी नक्शा तैयार करने और सत्यापन में कई तरह की तकनीकी व मैदानी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में गलियों और मकानों की वास्तविक स्थिति पुराने रिकॉर्ड या उपलब्ध विवरण से अलग मिल रही है, जिससे मौके पर दोबारा मिलान करना पड़ रहा है। कुछ जगह एक ही भवन में एक से अधिक परिवार रहने से अलग-अलग परिवारों का सही वर्गीकरण करने में समय लग रहा है।
संकरी गलियां, बिना नंबर वाले मकान और अनियमित बस्तियों में मकानों की पहचान करना भी चुनौती बन रहा है।
बांसी प्रतिनिध के अनुसार, नगर के पंतनगर वार्ड में पहुंचे प्रगणक प्रेमचंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि शुरुआत में मकानों का सूचीकरण करने के लिए नजरी नक्शा तैयार किया जा रहा है। कई स्थानों पर गलियों और मकानों की वास्तविक स्थिति रिकॉर्ड से अलग मिलने पर दोबारा मिलान करना पड़ा,।
विज्ञापन

बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के एचएलबी-20, एचएलबी-26, सिकरा बुजुर्ग, रमवापुर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर और अशोक नगर में प्रगणक सुबह से घर-घर पहुंचकर मकानों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों का विवरण दर्ज करते दिखे।
ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें