फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगरेलिया मनाते चार को पकड़ा

Mon, 09 Jan 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
फाड़े महिला के कपड़े
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मोहल्ले वासियों की सूचना पर सदर पुलिस ने सोमवार को बंद कमरे में रंगरेलियां मना रहे चार छात्र-छात्राओं को रंगेहाथ पकड़ा। सभी नाबालिग हैं और नगर स्थित एक कॉलेज में पढते हैं। घटना सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। छात्राओं के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक नगर के मोहल्ला के लोगों ने फोन पर सूचना दिया कि एक बंद कमरे में कुछ युवा आपत्ति जनक स्थिति में है। पुलिस ने सूचना पर छापेमारी किया। कमरे में दो किशोरी व दो किशोर मिले। पूछताछ करने पर मालूम चला कि दोनों किशोरी शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र की निवासी हैं। रिश्तेदार के घर रह कर पढ़ाई कर रही हैं। वहीं दोनों किशोर ने भी बताया कि शिक्षा ग्रहण करने के लिए मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं।
पुलिस ने स्कूल प्रबंधन व परिजनों को थाने पर बुला कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इस संबंध में एसओ सदर शादाब खान ने बताया कि मोहल्ले वासियों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी किया था। बंद कमरे से किशोर व किशोरी मिले। सभी एक स्कूल में सहपाठी है। दोनों छात्राओं के परिजनों ने तहरीर दी है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें