फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने थाली-बेलन लेकर किया प्रदर्शन

Mon, 09 Jan 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नोटबंदी पर कांग्रेस का हल्ला-बोल जारी - फोटो : SELF
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नोटबंदी के विरोध में सोमवार को महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने थाली-बेलन लेकर प्रदर्शन किया। जिला कार्यालय के बाहर बेलन से थाली पीटी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी से हो रही दुश्वारियों के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई। उधर, प्रशासन ने इस प्रदर्शन को गंभीरता से लिया है। आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना मिश्र समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता थाली खाली-बेलन खाली, बटुआ भी है खाली... आदि नारे लगाते रहीं। नेतृत्व कर रहीं जिलाध्यक्ष रंजना मिश्र ने कहा कि नोटबंदी के बाद देश में सवा सौ से अधिक लोगों की जान गई है। किसानों की खेती और मजदूरों का रोजगार छिन गया है। आम जनता महीनों तक काम-काज ठप कर बैंकों के बाहर कतार में खड़ी रही। पूरे देश में करीब दो माह से आर्थिक आपातकाल की स्थिति है। कारोबार-धंधा प्रभावित होने से देश की तरक्की बाधित हुई है। इन सबके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। जनता इस सरकार से मुक्ति चाहती है।
विरोध-प्रदर्शन में कलीमुन्निशा, रामरती, पुष्पा, मुबारकुन्निशा, किरन शुक्ला, इमरावती, इंद्रावती, कालिंदी, सालहा खातून, नीलम मिश्र, कमरुन्निशा, तबारकुन, सुभावती, अनीता, फुलेसरा, रीता, फूलमती, दुर्गावती, उर्मिला, सुराती, सूर्यमती, सुमित्रा, प्रतिमा, पूनम, तीरथा देवी सहित कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव मु. बेलाल, कैलाश पंक्षी, मोहरत राव, इनामुर्रहमान, अकरम अली सिद्दीकी, रामानंद यादव, विजय, मुकेश, आकाश, जितेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें