सिद्धार्थनगर। महाशिवरात्रि, होली, रमजान, ईद-उल फितर और चैत्र नवरात्र (रामनवमी) सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक हुई।
डीएम डॉ. राजा गणपति आर. ने पीस कमेटी के सदस्यों से थानों में आयोजित की गई बैठक के फीडबैक की जानकारी ली।
कहा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला प्रशासन को अवगत कराएं। सभी एसडीएम और सीओ को निर्देश दिए कि होली शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के लिए अपने स्तर से समस्त तैयारियां पूर्ण रखें। कोई भी समस्या किसी भी दशा में उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। डीएम ने सभी ईओ और डीपीआरओ से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई के लिए निर्देशित किया। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की कि जिसे रंग खेलना नहीं पसंद है, उसे रंग न लगाएं। संवाद