फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीडीओ ने मनरेगा कार्य का किया निरीक्षण

Mon, 16 Oct 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने बर्डपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिहोरवा बुजुर्ग में मनरेगा से वित्तीय वर्ष 2023-24 में निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सिहोरवा बुजुर्ग में अमृत सरोवर के पाथवे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पाथवे का निर्माण कार्य बंद था। ग्राम सचिव ने बताया कि पूर्व का मस्टररोल पूर्ण हो गया है। नया मस्टररोल नहीं निकलने के कारण आज कार्य बंद है।
विज्ञापन

निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता की इंटरलॉकिंग ब्रिक का प्रयोग करें। कार्यस्थल पर तत्काल बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय से आगे रमजान के खेत तक इंटरलॉकिंग कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय कार्य होता पाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें