नगर पंचायत भारतभारी क्षेत्र में रीवा से करौता की जर्जर सड़क। संवाद
शाहपुर। खुनियांव ब्लाॅक क्षेत्र के गालापुर स्थित वटवासिनी देवी मंदिर परिसर में बुधवार को सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह ने किया। यज्ञ स्थल के बगल होते हुए शिव मंदिर तक जाने वाली 275 मीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
उपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस सीसी सड़क के निर्माण से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और बरसात के दिनों में होने वाली समस्याओं से भी राहत मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य करते रहने का भरोसा भी दिलाया। वहीं, स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की मांग पूरी होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि का आभार जताया।
इस दौरान सच्चिदानंद पांडेय, राजू पाल, अमरनाथ सिंह, शैलेंद्र कुमार, विनय कुमार पाठक, राजेंद्र, रामकृपाल चौधरी आदि मौजूद रहे।