फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीबीएसई 12वीं में 95 फीसदी परिणाम शेष विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। 13 मई को जारी सीबीएसई का 12वीं का परीक्षा परिणाम इस बार 95 फीसदी बताया जा रहा है। साथ ही शेष 5 फीसदी विद्यार्थियों को दोबारा जांच के साथ ही कंपार्टमेंट की भी सुविधा मिलेगी। इसके लिए आवश्यक फीस जमा करने के बाद 15 जुलाई को कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन

सीबीएसई के कक्षा 12वीं के कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह प्रक्रिया कापियों की री चेकिंग के बाद प्रभावी होगी। जनपद में जवाहर नवोदय सहित लगभग 20 सीबीएसई बोर्ड स्कूलों में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसका परिणाम लगभग 95 फीसदी रहा। शेष 5 फीसदी विद्यार्थियों के पास उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच के साथ एक विषय में अनुत्तीर्ण होने पर कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका है। फरेंदा सीबीएसई बोर्ड स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश प्रताप ने बताया कि उनके यहां ा100 से अधिक इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से पांच परीक्षार्थी कंपार्टमेंट के दायरे में आ रहे हैं। उन्हें पहले दोबारा उत्तर पुस्तिका जांच सहूलियत और फिर कंपार्टमेंट का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें