शहाबुद्दीन से सीबीआई टीम ने की पूछताछ
इटवा (सिद्धार्थनगर)। चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में चर्चा में आए शहाबुद्दीन को सीबीआई ने तहकीकात के लिए दिल्ली बुलाया है। अपने पिता नजर मोहम्मद के साथ शहाबुद्दीन सीबीआई स्पेशल ब्रांच तृतीय के दिल्ली स्थित कार्यालय पर पहुंचा। बताया जाता है कि वहां टीम ने शहाबुद्दीन से शनिवार को पूरे दिन बंद कमरे में पूछताछ की।
बीते मंगलवार को शहाबुद्दीन के गांव बिशुनपुर आई सीबीआई की टीम ने उसे पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित कार्यालय पर तलब किया था। चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले से संबधित दर्ज मुकदमे में उससे पूछताछ होनी थी।
बताया जाता है कि शहाबुद्दीन अपने पिता के साथ दिल्ली शुक्रवार को ही पहुंच गया। उसके पिता नजर मोहम्मद के मुताबिक, गांव में छापा मारने के दौरान आई सीबीआई टीम का कोई सदस्य वहां दिखाई नहीं दिया। वहां दूसरी टीम के लोगों ने शहाबुद्दीन से पूछताछ की। इस दौरान उसे पिता नजर मोहम्मद से उसे नहीं मिलने दिया गया।