फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गोशाला में दम तोड़ रहे मवेशी, जिम्मेदार बेखबर

Thu, 21 Nov 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कान्हा गौशाला शाहपुर में जमीन पर बैठ कर भूसा खाते दिखे पशु। 
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज नगर पंचायत के शाहपुर में बने कान्हा गोशाला में पशु देखभाल सही नहीं होने से बीमार होकर दम तोड़ रहे हैं। समय से भूसा पानी नहीं मिलने से उनकी हालत बिगड़ रही है। गोशाला में एक गाय की मौत दूसरी मरणासन्न स्थिति में हैं। वहीं, दो की हालत खराब व एक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन

शाहपुर स्थित गोशाला में कागजी आंकड़ों में यहां 106 गोवंश को रखा गया है। इन पशुओं की देखभाल और चारा खिलाने के लिए छह कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। मगर गोशाला में जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण पशुओं की स्थिति बेहतर होने के बजाय बदतर है। जिस कारण गोशाला में आधा दर्जन से अधिक गाय कुपोषण का शिकार हो गई हैं। बृहस्पतिवार को गोशाला में एक गाय मृत्यु पड़ी थी। वहीं, पास में दूसरी गया जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थी।
जबकि एक सांड और एक बछड़ा की हालत काफी खराब है, एक गाय के घुटने के ऊपर से करीब दो इंच गहरे और चौड़े घाव से खून निकल रहा था। कर्मचारियों ने बताया कि यह गाय पहले से ही घायल अवस्था में यहां आई थी। डुमरियागंज के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हरेंद्र प्रकाश ने कहा घायल गाय व बीमार पशुओं का इलाज चल रहा है। कमजोर पशुओं के लिए निर्धारित प्रोटीन देने की सलाह भी दी गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में डुमरियागंज नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि गोशाला में जानवरों के खाने के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा, और दाना स्टाॅक करवाया गया है। कुछ गंभीर रोग से ग्रस्त छुट्टे जानवर गोशाला आते हैं। जिसको हम दवाई इलाज करा कर सही करने का प्रयास करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें