फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिना सूखे पिलर के कर दी ढलाई, जल्दबाजी ने ले ली एक जान

Thu, 04 Jun 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। मधवापुर में निर्माणाधीन मछली मंडी के गेट गिरने के हादसे के बाद शुरुआती जांच और मौके पर मौजूद लोगों की चर्चा एक बात सामने आई है कि निर्माण कार्य में जल्दबाजी की गई। प्रत्यक्षदर्शियों और निर्माण कार्य से जुड़े जानकारों का कहना है कि गेट के साइड पिलरों की कंक्रीट पूरी तरह तैयार और मजबूत हुए बिना ही ऊपर छत की ढलाई शुरू कर दी गई थी, इससे हादसा हुआ।
विज्ञापन

हालांकि, इसकी पुष्टि विभाग की जांच के बाद ही होगी। साइट इंजीनियर जगदीश प्रसाद राव ने बताया कि प्रथम दृष्टया ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उसके खिलाफ ढेबरुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक पिलरों की शटरिंग तक नहीं खोली गई थी, जिससे साफ है कि कंक्रीट को पर्याप्त समय नहीं मिला था। इसके बावजूद छत की ढलाई का कार्य शुरू कर दिया गया। निर्माण कार्य से जुड़े एक इंजीनियर ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि कंक्रीट संरचना को निर्धारित समय तक सेट और मजबूत होने देना जरूरी होता है। यदि पर्याप्त मजबूती हासिल किए बिना ऊपर अतिरिक्त भार डाला जाता है तो पूरी संरचना के असंतुलित होने का खतरा बढ़ जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार को ढलाई के दौरान जैसे-जैसे ऊपर सीमेंट, सरिया और अन्य निर्माण सामग्री का भार बढ़ा, शटरिंग दबाव नहीं झेल सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें