फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 52 बोरी खाद और 12 साइकिल छोड़ भागे तस्कर

Thu, 04 Jun 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीमा चौकी बाणगंगा के जवानों ने विशेष नाका ड्यूटी के दौरान तस्करी कर नेपाल ले जाई जा रही खाद की बड़ी खेप बरामद की है। कार्रवाई में 25 बोरी डीएपी, 27 बोरी यूरिया खाद और 12 साइकिल जब्त की गई है। तस्कर अंधेरे और नेपाल सीमा की नजदीकी का फायदा उठाकर भाग निकले।
विज्ञापन

एसएसबी के अनुसार, बुधवार को सीमा चौकी बाणगंगा की नाका पार्टी सीमा स्तंभ संख्या 557 के निकट परसौना गांव के पास विशेष जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान आसूचना के आधार पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति सीमा की ओर आते दिखाई दिए। जवानों ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन नाका पार्टी को देखकर संदिग्ध लोग भागने लगे।
जवानों ने उनका पीछा किया लेकिन नेपाल सीमा नजदीक होने और अंधेरे का लाभ उठाकर तस्कर सामान भारत की ओर छोड़कर नेपाल की तरफ भाग निकले। एसएसबी ने बरामद सामान का जब्ती मेमो तैयार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे सीएमपीयू बढ़नी के सुपुर्द कर दिया।ी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें