फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे का शटर तोड़कर नकदी, सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाबे का शटर तोड़कर नकदी, सामान चोरी
विज्ञापन

डुमरियागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के हल्लौर पेट्रोल पंप के पास स्थित ढाबे के शटर का ताला तोड़कर चोर नकदी सहित 50 हजार रुपये से अधिक का सामान चुरा ले गए। रविवार रात को हुई वारदात की जानकारी दुकानदार को सोमवार की सुबह हुई। उसके बाद उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ढाबे पर लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों के बारे में सुराग लगा रही है।
क्षेत्र के ग्राम सेमुआडीह निवासी मोहम्मद अफसर ग्राम हल्लौर पेट्रोल पंप के निकट ढाबा खोले हैं। रविवार रात रात ढाबा बंद हो जाने के बाद बाहर लगे शटर को काटकर चोर अंदर घुसे थे। उसके बाद वहां पर रखे 16 हजार रुपये और 40 हजार रुपये से अधिक का सामान चुरा ले गए। मोहम्मद अफसर को चोरी की जानकारी सोमवार की सुबह हुई, जब वह वहां पहुंचे तो ढाबे का शटर टूटा हुआ दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर देकर चोरी की घटना का पर्दाफाश करने की मांग की। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे हलके के नायब दरोगा राममहेश शर्मा ने निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों का सुराग लगाने में जुट गए। इस संबंध में डुमरियागंज थानाध्यक्ष सूर्यभान सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मौके पर हल्का के एसआई को भेजा गया था। जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें