फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाडा: केस दर्ज कराने में पीछे हट रहे बीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी शिक्षकों पर नहीं दर्ज हुए केस
विज्ञापन

बीएसए के आदेश के बाद भी थानों में नहीं दी गई तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी हासिल करने की बात सामने आ चुकी है। फर्जीवाड़ा पकड़ा भी जा चुका है। केस दर्ज कराने के लिए बीएसए की ओर से बीईओ को आदेश भी दिया जा चुका है। इसके बावजूद बीईओ की ओर से तहरीर न देना शिक्षा विभाग पर बड़ा सवाल है। बीएसए के आदेश के सात दिन बाद भी केस दर्ज नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी हासिल करने वाले शिक्षकों की जांच जारी है। एसटीएफ की जांच के बाद अब तक 60 से अधिक फर्जी शिक्षकों को चिह्नित किया गया। मगर कार्रवाई में शिक्षा विभाग से शिथिलता बरती जा रही है। जब फर्जीवाड़े में कार्रवाई के लिए शासन ने संज्ञान लिया तो चिह्नित शिक्षकों की लिस्ट बनाई गई। संबंधित बीईओ को निर्देशित किया गया कि उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया जाए। बीएसए की ओर से आदेश किए सात दिन गुजर गया है, अभी तक केस दर्ज कराने कोई आगे नहीं आ रहा है। बीएसए राजेंद्र सिंह ने बताया कि बर्खास्त किए गए शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए संबंधित बीईओ को निर्देश दिया गया है। वह अपने संबंधित थाने में केस दर्ज कराएंगे। एसओ सदर छत्रपाल सिंह ने कहा कि अभी कुछ ही लोगों के नाम की तहरीर मिली है। तहरीर मिलते ही सभी के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें