फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता और जिला पंचायत सदस्य भाई पर केस

Wed, 31 May 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
police
विज्ञापन
डुमरियागंज। बिना अनुमति आम के हरे पेड़ काटने और लकड़ी उठा ले जाने के मामले में वन विभाग ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व सपा नेता रामकुमार यादव चिनकू और उनके भाई व जिला पंचायत सदस्य दीनेंद्र दत्त पर मुकदमा दर्ज कराया है। मामला सात माह पुराना है, लेकिन विभाग की नींद अब खुली है। वन क्षेत्राधिकारी की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नउवा गांव चौराहे से कैथवलिया रेहरा जाने वाले संपर्क मार्ग पर करीब सात माह पूर्व प्रवेश द्वार का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि गेट बनाने के लिए आस-पास स्थित आम के 4 हरे व पुराने पेड़ों को बिना अनुमति के ही काट दिया गया। मौके से लकडिय़ां भी गायब कर दी गई। पिछले दिनों डुमरियागंज के एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत वन विभाग से की थी। हरकत में आए अफसरों ने छानबीन कराई तो मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि व डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी रहे रामकुमार यादव उर्फ चिनकू और उनके भाई जिला पंचायत सदस्य दीनेंद्र दत्त यादव की संलिप्तता सामने आई।
डीएफओ के निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी त्रिलोकी प्रसाद चौधरी ने थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया। इस संबंध में प्रभारी एसओ रामअशोक यादव का कहना था कि रामकुमार यादव व उनके भाई दीनेंद्र दत्त के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। उधर, सात माह बाद केस दर्ज कराने के सवाल पर डीएफओ बीके मिश्र का कहना था कि प्रकरण अब तक उनके संज्ञान में नहीं आया था। पिछले दिनों जब शिकायत आई तो जांच कराई गई। पुष्टि के बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें