विस्फोटक बरामदगी के मामले में दो पर केस दर्ज
- एक को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
- बांसी कस्बे में शनिवार की शाम भारी मात्रा में बरामद हुआ था विस्फोटक
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। मंगल बाजार चौराहे के निकट शनिवार की शाम अवैध रूप से रखे गए पटाखा व विस्फोटक की बरामदगी के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया।
एसडीएम शिवमूर्ति सिंह व तहसीलदार अरुण कुमार वर्मा के निर्देश पर शनिवार देर शाम कोतवाल शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगल बाजार चौराहे के निकट गोदाम से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए थे। मामले में रविवार को धारा 5/9बी विस्फोटक अधिनियम के तहत एसओ शैलेश कुमार सिंह ने विजय व पिंटू बरनवाल निवासी रामगढ़ राप्ती नगर कोतवाली बांसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गोदाम से लगभग 15 क्विंटल पटाखे बरामद किए गए हैं। मामले में आरोपी विजय को जेल भेज दिया गया है। पिंटू की तलाश की जा रही है। बरामदगी करने वाली टीम में एसआई रविकांत मणि त्रिपाठी, एसआई जीवन त्रिपाठी, एसआई शशांक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल रमाकांत यादव, प्रभाकर राज सिंह, श्यामसुंदर मौर्य, जय सिंह चौरसिया शामिल रहे।