फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई जा रहा युवक जहरखुरानी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई जा रहा युवक जहरखुरानी का शिकार
विज्ञापन

डुमरियागंज। थाना क्षेत्र के बैदौला चौराहा स्थित प्राइवेट बस स्टैंड के सामने एक युवक घंटों बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। चौराहे पर देखने वालों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। काफी देर तक युवक बेहोशी के हालत में सड़क पर पड़ा रहा। पुलिस को स्थानीय लोगों ने सूचना दी लेकिन मौके पर वह नहीं पहुंची। चौराहे पर मौजूद लोगों ने जब उसकी तलाशी ली तो पता चला कि युवक इटवा थाना क्षेत्र के राजपुर का निवासी है जिसकी पहचान मुकेश गुप्ता पुत्र बुधई के रूप में की गई। सूचना मिलते ही मौके पर परिजन पहुंचे। परिजनों का कहना है कि मुकेश मुंबई जा रहा था। वह कैसे जहरखुरानी का शिकार हो गया, यह हैरान करनेवाली बात है। परिजनों की मदद से मुकेश को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। डुमरियागंज इंस्पेक्टर केडी सिंह ने बताया कि जानकारी पर पुलिस की टीम भेजी गई थी। परिजन इलाज के लिए लेकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें