एक दिन पहले वृद्ध ने चेहरे पर कालिख पोतकर घुमाने के मामले में दर्ज कराया था केस
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के तिघरा घाट गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गोल्हौरा पुलिस ने चेहरे पर कालिख पोत चप्पल की माल पहनाकर घुमाने के मामले में चार लोगों पर केस दर्ज कराने वाले वृद्ध पर छेड़खानी का केस दर्ज किया है। एक किशोरी के पिता ने शिकायती पत्र देकर छेड़खानी का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी वृद्ध पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक वृद्ध पर उसी गांव के रहने वाली एक व्यक्ति देकर आरोप लगाया कि गांव निवासी वृद्ध तीन दिन पर उनकी नाबालिग बेटी से अभद्रता किया और उसके साथ छेड़खानी की है। सुबह में बेटी नदी की ओर गई थी, उसी बीच उसने यह हरकत किया है। पीडि़ता के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मिलने तहरीर के आधार पर पुलिस ने 75 वर्षीय आरोपी वृद्ध पर छेड़खानी छेडख़ानी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध सीओ इटवा जयराम ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।