शोहरतगढ़। सीएचसी शोहरतगढ़ में महिला के इलाज में लापरवाही के मामले में डीएम सख्त हो गए हैं। पीड़ित की शिकायत पत्र को लेकर डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने एसीएमओ को टीम बनाकर जांच के आदेश दिए हैं।
आरोप था कि प्रसूता को नाॅर्मल प्रसव होने के बाद ब्लीडिंग हो रही थी। इसकी जानकारी स्टाफ नर्स को देने के बाद भी चिकित्सक को जानकारी नहीं दी गई। प्रसव के 10 घंटे बाद जब प्रसूता के शरीर से ज्यादा ब्लड गिर गया। इससे उसकी हालत खराब होने लगी। उसके बाद जिला मुख्यालय माधव प्रसाद मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया। जहां प्रसूता को भर्ती कर इलाज किया गया था।
मामले को लेकर अमर उजाला में 22 जनवरी को खबर प्रकाशित हुई थी। अमर उजाला की प्रकाशित खबर आैर पीड़ित की शिकायत पत्र को संज्ञान में लेकर डीएम ने जांच का आदेश दिया है। जांच में सच्चाई सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।