फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मूर्ति तोड़ने के मामले में अज्ञात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। एसडीएम राहुल सिंह व सीओ अरूणकांत सिंह ने थाना प्रभारी संग बृहस्पतिवार को लखनपारा गांव के प्राचीन शिव मंदिर में टूटी मूर्ति का निरीक्षण किया। लोगों से शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
एसडीएम राहुल सिंह ने गांव के लोगों से मूर्ति कैसे टूटी आदि के बारे में जानकारी ली, लेकिन किसने यह कार्य किया है, इसकी ठोस जानकारी नहीं मिल पाई।
पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। थाना क्षेत्र ग्राम लखनापार में गांव के पश्चिम एक प्राचीन शिव मंदिर है। बुधवार की सुबह जब श्रद्धालु फाटक खोलकर पूजा-अर्चना के लिए अंदर गए तो देखा कि मंदिर में गणेश का हाथ व नंदी का सींग टूटी है। इतने में गांव वालों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

लोगों ने इसक जानकारी शोहतगढ़ पुलिस को दी। थाना प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।
एसडीएम राहुल सिंह ने कहा कि मूर्ति कैसे टूटी और किसने शरारत की है, इसका पुलिस पता लगा रही है। गांव वालों ने कहा कि शिवरात्रि के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां जलाभिषेक व पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

उस दिन मंदिर के बाग में मेला लगता है। सीओ अरूणकांत सिंह ने कहा कि दो मूर्ति टूटी हुई है। किसी प्रकार की और कोई क्षति नहीं हुई है। आपसी माहौल बिगाड़ने की किसी ने कोशिश की है। तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें