संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गड़ावर चौराहे पर स्थित जय ट्रेडर्स पर शुक्रवार को डीएमडॉ.राजा गणपति आर. के निर्देश पर एसडीएम राजेश कुमार, तहसीलदार रवि कुमार यादव के साथ ही जिला कृषि अधिकारी मो.मुजम्मिल ने छापामार कार्रवाई की थी।
इस दौरान एक दुकान व एक गोदाम में मिली करीब पांच हजार बोरी खाद सील कर दी गई थी। शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर त्रिलोकपुर पुलिस ने दुकान संचालक रामानंद तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
इटवा थाना क्षेत्र के हंसुड़ी औसानपुर गांव निवासी रामानंद तिवारी त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गड़ावर चौराहे पर जय ट्रेडर्स नाम की फर्म से खाद की दुकान चलाते हैं।
डीएम को खाद की कालाबाजारी की सूचना दी गई। डीएम के निर्देश पर एसडीएम राजेश कुमार व तहसीलदार रवि कुमार यादव के साथ जिला कृषि अधिकारी मो.मुजम्मिल ने दुकान पर शुक्रवार को छापामार की कार्रवाई की, जहां करीब तीन हजार बोरी यूरिया के साथ ही अन्य फास्फेटिक खाद व दवाएं कुल करीब पांच हजार बोरी से अधिक पकड़ी गईं। तत्काल कार्रवाई करते हुए एक दुकान व एक गोदाम को सील कर दिया गया।
शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर त्रिलोकपुर पुलिस ने दुकान संचालक रामानंद तिवारी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके जांच में जुट गई है।
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुंवर ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी के तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।