फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जेनरेटर ले जाते समय अनियंत्रित होकर पलटा ठेला, मौत

Mon, 27 May 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी कोतवाली क्षेत्र के सिसहनिया गांव के मोड़ के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सकारपार। बांसी कोतवाली क्षेत्र के सिसहनिया गांव के मोड़ के पास सोमवार को जेनरेटर ले जाते समय ठेला अनियंत्रित होकर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

क्षेत्र के गोनहा डीह गांव निवासी राजा राम लोध (45) ठेला से इधर-उधर सामान ढोने का काम करता था। सोमवार को वह शाम छह बजे के करीब ठेले पर जेनरेटर लोड करके क्षेत्र के मटियरिया गांव में किसी शादी समारोह में पहुंचाने जा रहा था। अभी वह बांसी-धानी मार्ग स्थित सिसहनिया गांव से मटियरिया के लिए निकली लिंक रोड पर पहुंचे ही थे कि ठेला अनियंत्रित होकर सड़क के बगल खाई में जा जिरी। राजा राम बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना लगते ही लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। किसी ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर परिजन पहुंचकर राजा राम को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान राजा राम की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बांसी कोतवाली प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी है। ठेला ले जाते समय घायल व्यक्ति इलाज के दौरान मौत हो गई है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें