फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राशन की दुकान से 25 क्विंटल खाद्यान्न चोरी

Mon, 27 May 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेसरहा। थाना क्षेत्र के कड़जा गांव के सरकारी गल्ले की दुकान से 25 क्विंटल गल्ला चोरी हो गया। कोटेदार अंजनी ने खेसरहा थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन


रविवार की रात कोटेदार अंजनी के पट्टीदारी में शादी था। सभी परिवार जन उसी में व्यस्त थे। उनके सरकारी गल्ले की दुकान कड़ंजा गांव के पूरब मस्जिद के सामने मकान में था। कोटेदार के मुताबिक दो दिन से सरकारी गल्ला बांटा जा रहा था। सोमवार को गल्ला बांटने के लिए दुकान पर गया तो दुकान का ताला टूटा था। उसमें से पचास किलो की बोरी में रखा लगभग पचास बोरी खाद्यान्न (चावल) गायब मिला। खाद्यान्न के चोरी की सूचना पूर्ति अधिकारी व खेसरहा पुलिस को दे दिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि जानकारी तो है लेकिन मामला संदिग्ध लग रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें