तिलौली। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र में एनएच-233 के खुटहना चौराहे के पास एक कार रविवार को पुलिया से टकरा दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें कार सवार अंजली गौतम को गंभीर चोटें आईं हैं। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस्ती जनपद के थाना रुधौली क्षेत्र के ग्राम अरदा निवासी निखिलेश कुमार पत्नी अंजली गौतम के साथ कार से बांसी से मेला देखकर घर लौट रहे थे। कार चालक निखिलेश कुमार के अनुसार खुटहना चौराहे के पास रास्ते में एक ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी, जिससे कार पुलिया के पिलर से टकरा गई। हादसे में उनकी पत्नी अंजली गौतम के दोनों पैरों में चोटें आईं हैं और कार का अगला बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे कराकर यातायात सुचारु कराया गया। निखिलेश कुमार और अंजली गौतम की 24 फरवरी को शादी हुई है और दोनों बांसी मेला घूमने गए थे। संवाद