फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नहर और तालाब सूखे, जानवरों के लिए पेयजल संकट

विज्ञापन
औराताल क्षेत्र में सूखी पड़ी नहर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औराताल। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में क्षेत्र के अधिकांश तालाब और अमृत सरोवर सूख चुके हैं। सरयू नहर में पानी ना छोड़े जाने के कारण जानवरों पर पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। पशुपालक पालतू जानवरों के लिए तो पेयजल की व्यवस्था स्वयं कर रहे हैं लेकिन घुमंतू और नीलगाय आदि जानवरों के लिए पेयजल का गंभीर संकट है।
सरयू नहर और लगभग सभी माइनर सूखे पड़े हैं। क्षेत्र के पशुपालक रामसुमेर, दीनदयाल आदि ने सरयू नहर के संबंधित अधिकारियों से तत्काल नहर में जलापूर्ति की मांग की गई है, और प्रशासन से अनुरोध किया है कि प्रत्येक गांव में कम से कम एक तालाब में पानी भरने का कार्य किया जाए। जिससे पशुओं के पेयजल की समस्या दूर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अप्रैल के महीने में आग लगने की कई घटनाएं हुई जिसमें फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर पानी की उपलब्धता न होने के कारण आग बुझाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें