फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन कार्यों के त्वरित समाधान को लगा कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
त्वरित समाधान के लिए लगा कैंप
विज्ञापन

बैदौला चौराहे पर विधायक ने किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। ऑनलाइन कार्यों में हो रहीं दुश्वारियां के समाधान के लिए विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कैंप का उद्घाटन किया। यहां सभी विभागों के स्टाल लगाए गए थे। जहां लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। कार्यक्रम बैदौलागढ़ चौराहा स्थित प्राथमिक विद्यालय में किया गया।
विज्ञापन

विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्रों को मिल सके, इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया की व्यवस्था की गई है। जिससे पात्र व्यक्ति बिना किसी के सहयोग से सहज जनसेवा केंद्र या अन्य जगहों से अपनी पात्रता ऑनलाइन रजिस्टर्ड करवा सकता है। इस काम में आने वाली समस्याओं के निराकरण को लेकर नगर पंचायत के साथ-साथ ग्राम पंचायतों में कैंप लगाए जा रहे हैं। जिसमें सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्यों का त्वरित समाधान किया जा रहा है। उद्घाटन के बाद विधायक ने प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग और मोजा वितरित किया। इस दौरान एडीएम त्रिभुवन, ईओ शिवकुमार, लवकुश ओझा, नसीम अहमद, चंद्रभान अग्रहरि, बब्बू श्रीवास्तव, राजीव अग्रहरि, सब्लू रिजवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें