फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग जा रहे छात्र को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोचिंग जा रहे छात्र की हादसे में मौत
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पथरा थानाक्षेत्र के पटखौली गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा। कोचिंग जा रहे साइकिल सवार कक्षा चार के छात्र की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घटना शनिवार सुबह पथरा थानाक्षेत्र के पटखौली गांव के पास हुई। पटखौली गांव निवासी शिवम (10) कक्षा चार का छात्र था। वह बांसी कोतवाली क्षेत्र के मसिना खास चौराहे पर कोचिंग पढ़ने के लिए जाता था। शनिवार को भी वह पढ़ने के लिए साइकिल से घर से निकला था। अभी गांव के बाहर निकाला था कि मिट्टी लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद लोग उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे तब तक शिवम दम तोड़ चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने भेज दिया। शिवम के पिता पवन पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष पथरा रामदरश आर्या ने बताया कि ट्रैक्टर से हादसा हुआ था। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया गया है। तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें