फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण कर वृक्षों का महत्व बताया

Tue, 05 Jul 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पौधारोपण - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
सामाजिक वानिकी वन प्रभाग की ओर से आयोजित वन महोत्सव के मौके पर तहसील परिसर में डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय व एसपी महेंद्र यादव ने आठ प्रकार के पौधों का पौधरोपण कर महोत्सव का शुभारंभ किया।

डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है। धरा को हरा-भरा रखने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधरोपण और उनका संरक्षण जरुरी है। इसलिए हम लोगों को एक-एक पौधा लगाने के लिए संकल्पित होना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के साथ मानव जीवन पर मंडरा रहे संकट को दूर करने के लिए पौधरोपण करना जरूरी है। मुख्य विकास अधिकारी अखिलेश तिवारी ने कहा कि ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी के तहत 11 जुलाई को वृहद पैमाने पर पौधरोपण का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन


इसमें क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में पौधरोपण किया जाएगा। सभी लोग पर्यावरण सुरक्षा के भागीदार बन पौधरोपण अवश्य करें। इसके बाद तहसील परिसर में विभिन्न कार्यों से पहुंचे ग्रामीणों को भी पौधे वितरित किए गए। इस दौरान प्रभागीय निदेशक वेद प्रकाश जायसवाल, सिद्धार्थशंकर पांडेय, एसडीएम ओमप्रकाश गुप्ता, तहसीलदार मंजूर अहमद, बीईओ गोपाल मिश्र, समन्वयक मनोज यादव आदि शामिल रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें