फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों के उपचुनाव में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान

विज्ञापन
भनवापुर ब्लाक पर मत देने के लिए लगी लाइन पहचान पत्र दिखाती मतदाता - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

पंचायतों के उपचुनाव में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान
भनवापुर, लोटन व नौगढ़ आदि ब्लॉकों में प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। भनवापुर, लोटन व नौगढ़ आदि ब्लॉकों में सोमवार को प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पंचायतों के रिक्त पदों पर हो रहे चुनाव में पांच फरवरी को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

मन्नीजोत प्रतिनिधि के अनुसार भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र में रिक्त चल रहे बीडीसी पद के लिए बुढ़िया टायर ग्राम पंचायत में सोमवार को चुनाव में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। यहां दो प्रत्याशियों के बीच टक्कर है। सहायक निर्वाचन अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि यहां 1655 मतदाताओं में 740 मतदाताओं ने मतदान किया। लोटन प्रतिनिधि के अनुसार लोटन ब्लॉक के ग्राम नेतवर के प्रधान मुहम्मद इद्रीस के मृत्यु के रिक्त चल रहे पद पर सोमवार को मतदान हुआ। इसमें 1750 मतदाताओं में शाम पांच बजे तक 1050 ने वोट डाला था। यहां चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जिनमें मृत्यु प्रधान के पुत्र परवेज आलम के अलावा योगेन्द्र सहानी, रामकरन व प्रेम सोनार मैदान में है। चिल्हिया प्रतिनिधि के अनुसार नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा चनरगद्दी में प्रधान की मौत के बाद रिक्त चल रहे पद के लिए सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। ग्राम चनरगद्दी टोला मलपार स्थित वशिष्ठ मुनि इंटर कॉलेज पर हुए मतदान में 1483 मतदाताओं में 797 ने अपने मत का प्रयोग किया। पीठासीन अधिकारी उमाशंकर गौतम ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा। यहां प्रधान राम चरित्र गुप्ता की मौत के बाद हो रहे उपचुनाव में पांच प्रत्याशी अनुज गौड़, गोविंद यादव, पार्वती, राम बदन यादव, विकास गुप्ता चुनावी मैदान में है। पांच फरवरी को संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें