फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चुनाव ड्यूटी में गई बसें, परेशान हो रहे यात्री

Thu, 18 Apr 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- तीन बार में डिपो से 14 बसों को भेजा गया चुनाव ड्यूटी में
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रोडवेज की 14 बसों को चुनाव ड्यूटी में दूसरे जिलों में भेज दिया गया है। इससे अब जिले में मात्र 34 बसें ही बचीं हैं। बसों की कमी के कारण कई रूटों पर संचालन बंद हो गया हैं। जबकि अन्य रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
रामनवमी के दिन जिले से अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई। लेकिन रोडवेज बस नहीं मिलने से लोगों को अयोध्या दर्शन करने जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि जिले में स्थित प्रमुख देवी मंदिरों पर भी भक्तों के आने-जाने के लिए समय से बस नहीं मिल सके। ऐसे में लोगों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ा। वहीं, प्राइवेट चालकों ने भी वाहनों का किराया बढ़ा दिया।
विज्ञापन

जिले से लखनऊ रूट पर 12 बसों का संचालन होता हैं। रोडवेज रामनवमी में स्पेशल बसों का संचालन भी करता था। डिपो में बसों की संख्या कम होने से स्पेशल बस का संचालन नहीं हो पाया। जबकि प्रतिदिन चलने वाली बसों में भी भीड़ अधिक थी। रोडवेज पर बस का इंतजार कर रहे दिनेश, उमाकांत व हरिशंकर ने कहा कि बस नहीं मिलने के कारण उन्हें प्राइवेट वाहन बुक करके जाना पड़ा। तेज धूप व गर्मी में समय से साधन नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वर्जन
सभी रूटों पर बस का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में कई रूटों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। बस जाने के बाद भी लोगों को यात्रा करने में समस्या नहीं हो रही है।
विजय कुमार गंगवार, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें