फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बस सेवा बंद, ट्रेन भी निरस्त, कठिन हुई वाराणसी की यात्रा

Fri, 01 Sep 2023 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले से वाराणसी जाने के लिए यात्रा में कठिनाई आ रही है। जिले में परिवहन निगम की बस पहले से बंद थी, जबकि बहराइच से सिद्धार्थनगर होते हुए वाराणसी जाने वाली ट्रेन भी निरस्त हो गई। इस कारण वाराणसी के लिए निजी बसों का ही सहारा है।
विज्ञापन

यात्रियों को अगले छह दिनों तक वाराणसी जाने के लिए निजी साधन व गोरखपुर से बस से यात्रा करनी पड़ेगी, क्योंकि पिछले छह माह से जिले से वाराणसी की बसों का संचालन सड़क निर्माण का हवाला देते हुए बंद कर दिया गया था।
गोरखपुर से कुसुम्ही की तीसरी लाइन बिछाने के लिए चल रही इंटर लाॅकिंग कार्य के चलते रेल प्रशासन ने 31 अगस्त से छह सितंबर तक मेगा ब्लॉक लिया है। इस दौरान वाराणसी रूट की सभी ट्रेनों का संचालन प्रभावित कर दिया गया है। जिले से होते हुए बहराइच-गोरखपुर के लिए 05132 नंबर की गाड़ी का संचालन होता है, यही गाड़ी गोरखपुर से वाराणसी सिटी के लिए 15131 नंबर गाड़ी नंबर बन वाराणसी के लिए जाती है, लेकिन रेलवे प्रशासन के कार्य के चलते इस ट्रेन को गोरखपुर तक ही संचालन किया जाएगा। गाड़ियों का संचालन न होने से जिले से वाराणसी के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को यात्रा कठिन हो गई है। अब वाराणसी जाने के लिए लोगों को निजी वाहन या गोरखपुर से सरकारी बस से यात्रा करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर डिपो के एआरएम कैलाश कुमार ने बताया कि वाराणसी रूट के लिए बस सेवा शुरू करने की कोशिश की जा रही है।

वाराणसी की यात्रा के लिए कई गुना अधिक खर्च हो जाता है किराया
शहर के दीपक, व्यास, देवेश, पप्पू ने बताया कि वाराणसी के लिए बस का संचालन न होने से कई गुना अधिक किराया खर्च हो जाता है। जिससे यात्रियों को यात्रा करना कठिन हो गई है। लोगों का कहना है कि सरकारी बस न मिलने से निजी बसों से यात्रा करनी पड़ती है। निजी बस गोरखपुर के बरगदवा तक ही जाती है, उसके बाद बरगदवा से ऑटो करके लोगों रोडवेज स्टैंड जाना पड़ता है। जिसमें दोगुना किराया लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें