फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रक्षाबंधन पर कॉलेज की छात्राओं को भेंट किए पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। रक्षाबंधन पर्व पर व्यापार मंडल बिस्कोहर के अध्यक्ष प्रभात जायसवाल ने बुधवार को नगर स्थित छेदीलाल इंटर कॉलेज की करीब 200 छात्राओं को उपहार के रूप में आम, जामुन, सागौन, शीशम आदि के पौधे को भेंट किए गए। पौधे पाकर प्रतिभा पांडेय, खुशी प्रजापति, कोमल, प्रियंका, सोनाली, खुशबू, महिमा और कंचन आदि ने आभार जताया। प्रभात जायसवाल ने कहा कि यह फैसला पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से लिया गया है। कहा कि कॉलेज की सभी छात्राओं को रक्षाबंधन पर पौधों को लगाकर उसका संरक्षण करें।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य दीप नारायण सिंह ने कहा कि ऋषि-मुनियों की परंपरा से ही मानव के मन में वृक्षों के प्रति श्रद्धा का अटूट भाव रहा है। आज भी देवी-देवताओं की पूजा इन वृक्षों के पत्तों एवं पुष्पों से की जाती है। सभी जानते हैं कि परंपरागत रूप से देवालय भी इन वृक्षों से सुशोभित रहे हैं। इस दौरान आलोक कुमार मिश्रा, संजीव कुमार मिश्रा, सुमन पटेल, अंगद प्रसाद, अजय प्रकाश वर्मा, महेश चौधरी, राजेश कुमार, गायत्री देवी और विमला यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें