शोहरतगढ़। प्रयागराज तीर्थनगरी महाकुंभ की आलौकिक व भव्य दृश्य देखने व संगम में डुबकी लगाने लिए अब श्रद्धालुओं को भटकना नहीं पड़ेगा। रोडवेज की छह बसें शोहरतगढ़ में स्थित चेतिया तिराहा के पास एक बाग में श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए पहुंच गई है।
एआरएम विजय कुमार गंगवार ने कहा कि शोहरतगढ़ तहसील मुख्यालय पर महाकुंभ जाने के लिए अच्छी कंडीशन की छह बसों को लगाया गया है। कहा कि अगर पूरा बस शोहरतगढ़ में बुक हो जाएगा तो बस को सनई, बांसी, बस्ती होते हुए प्रयागराज फाफामऊ तक जाएगी। प्रति श्रद्धालु का किराया 550 रुपये है। एक बस में कुल 52 श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था है अगर कोई प्रयागराज जाने के लिए पूरा बस बुक कराता है तो दो श्रद्धालु मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। शुक्रवार की रात बाग में बसों के लगते ही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने चालक परिचालक के रहने के लिए टेंट लगाकर चारपाई रजाई गद्दा आदि की व्यवस्था की ताकि किसी को ठंडक न लगने पाए।
वरिष्ठ लिपिक रोडवेज सिद्धार्थ नगर दिनेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छह बसों को लगाया गया है अगर किसी गांव के श्रद्धालु पूरा बस बुक कराते हैं तो उनके गांव तक बस को भेजा जाएगा। संवाद