फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पोस्टमार्टम के लिए निकाला गया दफनाया शव

Tue, 05 Mar 2024 10:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेसरहा। थाना क्षेत्र के सुरहीताल में राप्ती नदी के किनारे मिट्टी में दफनाया गया युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए निकाला गया। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम बांसी कुणाल की मौजूदगी में खेसरहा पुलिस ने पर्रोई निवासी राजू शर्मा (32) का शव निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। खेसरहा थाना क्षेत्र के पर्रोई गांव निवासी राजकुमार ने खेसरहा पुलिस को तहरीर दिया था। तहरीर के मुताबिक उसके भाई राजू शर्मा की उसका थाना क्षेत्र के रेहरा गांव में ससुराल थी।
विज्ञापन

राजू अपनी पत्नी लक्ष्मी की विदाई कराने के लिए रेहरा गांव स्थित ससुराल में गया था। उस समय राजकुमार मुंबई में था। जहां उसे सूचना मिली की 25 फरवरी को ससुराल में राजू का छत से गिरने से मौत हो गई। दूसरे दिन उसे पर्रोई गांव के बगल में नदी पर मिट्टी में दफना दिया गया। राजकुमार ने भाई राजू शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच के लिए उसके शव के पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। इसके संबंध में पुलिस ने कार्रवाई की थी, जिस पर डीएम ने दफनाए शव को निकाल पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया था। इस क्रम में मंगलवार को कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष खेसरहा रविद्र सिंह ने कहा कि मृतक के भाई की तहरीर पर एसडीएम बांसी कुणाल की मौजूदगी में शव को निकलवाया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
तीन भाइयों में बड़ा था मृतक राजू
मृतक राजू शर्मा तीन भाईयों में बड़ा था। पांच वर्ष पूर्व उसकी दूसरी शादी उसका थाना क्षेत्र के रेहरा गांव में लक्ष्मी के साथ हुई थी। दो वर्ष पूर्व उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। शादी के बाद दोनों छोटे भाई मजदूरी करने मुंबई चले गये। राजू अक्सर ससुराल में ही रहता था। उसके पास चार वर्ष का पुत्र भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें