फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया

Wed, 30 Mar 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुम‌रियागंज में प्रदर्शन करते साराफा व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि के विरोध में लामबंद स्वर्ण व्यवसायियों ने बुधवार को अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। नगर में जुलूस निकाला और केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी की। एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी वापस लेने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

लगातार 29वें दिन भी नगर से लेकर गांव तक के स्वर्ण व्यवसायियों ने दुकानें बंद रखी। सुबह 11 बजे सराफा व्यवसायी मंदिर चौराहे पर एकत्रित हुए और यहां से अर्धनग्न होकर पूरे नगर में जुलूस की शक्ल में निकलकर प्रदर्शन किया।
नगर के रामलीला मैदान में हुए बैठक में व्यापारियों को संबोधित करते हुए रमेश सोनी ने कहा कि सरकार ने पहले से ही दो लाख रुपये तक की खरीदारी पर पैनकार्ड को अनिवार्य कर समस्या खड़ी कर दी है। सोने पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने से सराफा कारोबार प्रभावित होगा।
विज्ञापन

सराफा कारोबार को बंद करने के लिए सरकार साजिश रच रही है। इसे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान वित्तमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बढ़े हुए एक्साइज ड्यूटी को वापस लेने और पैनकार्ड की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की।
इस मौके पर संतोष सोनी, कपूर सोनी, मयाराम सोनी, पप्पू कसौधन, ओमप्रकाश सोनी, छोटकन सोनी, अशोक, बृजभान, पिंटू, सुनील सोनी, गौरीशंकर, गुलाब, दिनेश, विशाल, सियाराम आदि स्वर्ण व्यवसायी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें