फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सरकारी जमीन पर बने मकान पर चला बुलडोजर

Sat, 24 Feb 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बर्डपुर में मकान का ध्वस्तीकरण कराया गया। संवाद
विज्ञापन
मोहाना क्षेत्र के सीएचसी सेंटर के पास थी जमीन, राजस्व टीम ने कब्जा मुक्त कराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। नगर पंचायत के शास्त्रीनगर में अवैध कब्जे में फंसी सरकारी स्वामित्व की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई अब जोर पकड़ने लगी है। इसी क्रम में राजस्व टीम ने मोहाना क्षेत्र के नगर पंचायत कपिलवस्तु के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सरकारी भूमि नवीन परती पर अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से जमींदोज किया। साथ ही अवैध कब्जेदारों को चेताया गया कि दोबारा अवैध कब्जा किए जाने पर बिना नोटिस सीधे केस दर्ज कराने की सख्त कार्रवाई होगी।


मोहाना क्षेत्र के बर्डपुर गोसाईगंज मार्ग पर तहसीलदार व नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची राजस्व टीम ने सरकारी स्वामित्व की नवीन प्रति जमीन पर कब्जा कर कराए गए अवैध निर्माण कार्य को जेसीबी की मदद से गिरा दिया गया। तहसीलदार देवेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गांव की सरकारी भूमि पर चार लोगों ने मकान बनाकर कब्जा कर लिया गया था। हटाने के नोटिस के बाद भी अवैध कब्जा नहीं हटाया गया था।
विज्ञापन




इसकी जानकारी के बाद बर्डपुर में पहुंची टीम ने पैमाइश कराने के बाद सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे को जेसीबी मशीन लगाकर ढहाने की कार्रवाई की। बताया कि तहसीलदार कोर्ट ने दिए गए फैसले पर चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आलोक रंजन और जाहिदा खातून का मकान ध्वस्त करा दिया गया है। जयंत्री प्रसाद के मामले में फैसला हो गया है इनको जल्दी ही नोटिस भेजा जाएगा। असरार की कोर्ट में बहस होना बाकी है। इस दौरान नायब तहसीलदार विजय श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक शीतल प्रसाद द्विवेदी, ईओ नवीन कुमार सिंह, हल्का लेखपाल दुर्गेश पांडेय, रामशंकर यादव, देवेंद्र त्रिपाठी, विनय पाण्डेय, अवनीश त्रिपाठी, लिपिक सूरज प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
इस संबध में उपजिलाधिकारी सदर राम ललित मिश्रा ने बताया कि बर्डपुर में सरकारी भूमि पर अवैध कब्ज़ा था उसको आज हटाया गया है। अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ यह अभियान अब लगातार चलता रहेगा। क्षेत्र में जितने भी अवैध कब्जाधारी हैं,अपने से ही हटा लें नहीं तो बुलडोजर लगाकर सभी को खाली करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन



लोगों में चर्चा, चार मकान थे तो दो ही क्यों गिराए
बर्डपुर में अस्पताल के बगल में राजस्व टीम और नगर पंचायत टीम द्वारा नवीन परती पर बने मकान का आज ध्वस्तीकरण कराया गया। जिसके लेकर नगरवासियों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि जब गाटा संख्या 2268/2775 पर चार लोगों के घर था तो केवल दो लोगों का घर क्यों गिराया गया। दो लोगो का घर छोड़ दिया गया। इस प्रकार के कृत्य से नगर में खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें