पथरा क्षेत्र के सिसई गांव में अतिक्रमण हटवाती प्रशासन की जेसीबी। संवाद
पथरा। क्षेत्र के सिसई खुर्द में कब्रिस्तान व चकरोड की जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर पशु बाड़ा बना लिया था, जिसे बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन ने जेसीबी से हटाया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पथरा और डुमरियागंज थाने की पुलिस तैनात रही।
बांसी तहसील के ग्राम पंचायत सिसई खुर्द के राजस्व ग्राम सिंसई गांव में कब्रिस्तान की जमीन है। जो लगभग 10 मंडी है, वहीं बगल में चकरोड भी मौजूद है। इन दोनों स्थानों पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर पशु बाड़ा बना लिया था, जिसे गांव के ही एक व्यक्ति ने हटाए जाने के लिए न्यायालय में वाद दायर किया था। न्यायालय से स्थलीय निरीक्षण के बाद अतिक्रमण मुक्त किए जाने का आदेश पारित किया गया। उक्त आदेश के क्रम में नायब तहसीलदार महबूब आलम के नेतृत्व में अतिक्रमण मुक्त कराया गया। संवाद