-भनवापुर के बदलिया में आयोजित गोष्ठी में किसानों को दी गई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के बदलिया में बृहस्पतिवार को गन्ना विकास विभाग की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें गन्ना किसानों को बसंत कालीन गन्ने की उन्नतशील प्रजाति की बुवाई पर जोर देते हुए अधिक से अधिक गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ाने की अपील की गई।
बजाज चीनी मिल रूधौली के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक राजीव शर्मा ने किसानों को गन्ने के खेती से कम लागत से बेहतर आय अर्जित करने के बारे में विस्तार से बताया। निरीक्षक ने बताया कि बसंत कालीन गन्ने की को शा 17231 प्रजाति का बीज मंगवाया जा रहा है, जो एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध हो जाएगा। इच्छुक किसान संबंधित गन्ना प्रवेक्षक से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। गन्ना विभाग के योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि आधार पौधशाला, प्राथमिक पौधशाला, प्लखट प्रदर्शन में रखा जाता है।
बीज वितरण करने पर किसानों को 50 व 25 रुपये प्रति क्विंटल व नौ हजार रुपये प्रति हेक्टेयर का अनुदान दिया जाता है। गन्ने की तकनीकी खेती के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किसान अपने प्लाटों में ड्रिप इरीगेशन का विधि अपना सकते हैं। वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक ने बताया कि बसंत कालीन गन्ने की बुवाई पर चीनी मिल को 20 से 30 फीसदी छूट उपलब्ध कराया जा रहा है जिसका लाभ लेकर किसान अधिक लाभ अर्जित कर सकते हैं।
सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने गन्ना किसानों का प्रतिनिधित्व करते हुए मिल प्रबंधन को फटकार लगाते हुए कहा कि अभी तक आप लोगों के मनमानी के कारण किसानों का शोषण किया गया मगर अब यह नहीं चल पाएगी। मिल प्रबंधन को अब अपने आदतों में सुधार लाने की जरूरत है।
इस दौरान गन्ना प्रवेक्षक रवि प्रकाश चौधरी, राजेश सिंह, शेष नारायण, गोपी मिश्र, दयाशंकर, नंदलाल शुक्ल, राम सुमिरन, आबिद अली, हितलाल, पुजारी, रामदेव, राम बहादुर उपस्थित रहे।