फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अशोक मार्ग पर चला बुलडोजर हटवाई गईं 50 से अधिक दुकानें

Sat, 11 Jul 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के अशोक मार्ग पर अतिक्रमण हटाते नगर पालिका कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर के सबसे व्यस्त अशोक मार्ग पर शुक्रवार शाम प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। एसडीएम सदर की अगुवाई में हाईडिल तिराहा से साड़ी तिराहा तक चले अभियान में नाला और सड़क किनारे किए गए अस्थायी कब्जों को हटाया गया। इस दौरान 50 से अधिक दुकानों को खाली कराया गया।
विज्ञापन

प्रशासन ने दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। अमर उजाला ने 21 जून के अंक में फुटपाथ पर कब्जे से संबंधित खबर प्रकाशित करके प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया था। अशोक मार्ग के हाईवे में शामिल होने के बाद चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। सड़क के दोनों तरफ नाला और फुटपाथ का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन नाला निर्माण के दौरान ही दुकानदारों ने सड़क किनारे अस्थायी कब्जा कर लिया था। इससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था।
वहीं, दुकानों के सामने सड़क पर वाहन खड़े होने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। कई बार जाम की स्थिति बनने के साथ हादसे का खतरा भी बना रहता था। अशोक मार्ग पर बीएसए कार्यालय, इंटर कॉलेज, डीआईओएस कार्यालय, जिला कारागार, जल निगम, पीडब्ल्यूडी, निबंधन कार्यालय, सीएमओ कार्यालय, मेडिकल कॉलेज प्रशासनिक भवन, अस्पताल और पुलिस लाइन जैसे महत्वपूर्ण संस्थान स्थित हैं। इस कारण यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार शाम एसडीएम सदर राहुल सिंह, सीओ सदर विश्वजीत सौयार्न और तहसील प्रशासन की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने हाईडिल तिराहा से साड़ी तिराहा के बीच नाली के पास किए गए कब्जों को हटवाया। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में अफरातफरी की स्थिति रही।
विज्ञापन

एसडीएम सदर राहुल सिंह ने बताया कि अशोक मार्ग पर किए गए अस्थायी कब्जे हटवाए गए हैं। दोबारा कब्जा करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें