फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिटिंग कार्ड बांट सिपाही मजबूत करेंगे सूचना तंत्र

Wed, 10 Aug 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस अब कार्यप्रणाली को बदल रही है। बड़े औद्योगिक घराने के कर्मचारियों की तरह पुलिस अब पब्लिक से पेश आएगी। इसके लिए बकायदा बाहर से प्रशिक्षक को बुलाकर इन्हें कार्यशाला में प्रशिक्षित किया जाएगा। बीट सिपाहियों को जनता से जुडने की कला बताई जा रही है। क्राइम कंट्रोल करने में सिपाही का सूचना तंत्र विफल हो गया है। हाईवे पेट्रोलिंग करने के लिए पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। 
विज्ञापन


यह बातें आईजी जोन गोरखपुर मोहित अग्रवाल ने कही। वह बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब पुलिस जनता के साथ विनम्रता से पेश आएगी, जैसे बड़े औद्योगिक घराने के कॉल सेंटर में नौकरी करने वाले कर्मचारी बिना किसी झुंझलाहट के विनम्रता से बात करते हैं।

इसके लिए मुंबई से विशेषज्ञ प्रशिक्षक को बुलाकर थानेदार व पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित कराया जाएगा। गोरखपुर के कर्मचारियों को प्रशिक्षित कराने का काम शुरू कर दिया गया है। कॉर्पोरेट कल्चर की तरह पुलिस कर्मी भी लोगों को विजिटिंग कार्ड देंगे, जिस पर उनका संपर्क नंबर भी अंकित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें