सिद्धार्थनगर। शहर के शास्त्री नगर में निमार्णाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इससे शहर के लोगों को अब उपचार करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। जबकि इसको अस्तित्व में आने से मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या भी कम होगी।
शहर में बनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका था। वहीं बरसात के मौसम में कमरा सहित पूरे परिसर में कई दिनों तक जलभराव रहता था। इससे मरीजों काे उपचार की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। इसके साथ ही अस्पताल में रखे दवा व अन्य कागजात बरसात के माैसम में खराब भी हो जाते थे।
वहीं भवन जर्जर होने से मरीज उपचार करवाने आने में भी डरते थे, लेकिन कई वर्ष बाद शहर को लोगों को बेहतर इलाज मुहैया करवाने के लिए भवन का निमार्ण कार्य करवाया जा रहा है। इसके निमार्ण कार्य होने से मरीजों को मेडिकल कॉलेज का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। संवाद