डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के ग्राम हबीरपुर स्थित आदर्श बौद्ध बिहार परिसर में रविवार को बौद्ध धम्म दीक्षा-विचार गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें बौद्ध अनुयाई बड़ी संख्या में शामिल हुए। वक्ताओं ने भगवान गौतम बुद्ध के बताए हुए सत्य व शांति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा नेता रामकुमार यादव चिनकू ने कहा कि भगवान बुद्ध जाति-पाति व वर्ण व्यवस्था के खिलाफ थे। उन्होंने सभी को शांति-अहिंसा व सत्य मार्ग पर चलने का संदेश दिया। भगवान बुद्ध के बताए मार्गों पर चलने से सभी की भलाई है।
उन्होंने बौद्ध बिहार हबीरपुर में जिला पंचायत निधि से बौद्ध भिक्षुओं के लिए एक कमरा, बरामदा व शौचालय निर्माण कराने की घोषणा की। संचालन कर रहे संत कुमार बौद्ध व रामबृक्ष गौतम ने कहा कि आज बौद्ध धम्म दीक्षा के मौके पर हम संकल्प लें कि भगवान बुद्ध के बताए मार्गों पर चलेंगे और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने राग, द्वेष, मोह, पाप के धर्म को भंग कर दिया था।
कार्यक्रम को श्यालाल बौद्ध, बौद्ध बिहार के अध्यक्ष पुन्नवासी बौद्ध केदारनाथ आजाद, राममिलन गौतम, मनोज सिद्धार्थ, अनिल कुमार आदि ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व बौद्ध भिक्षु अभयानन्द व बुद्धवंष द्वारा भगवान बुद्ध व बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व त्रिशरण पंचशील कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां भी दी। इस मौके पर सपा के डुमरियागंज विधानसभा अध्यक्ष जगराम यादव, कमाल, लक्की शुक्ला, मनोज कुमार, सुखपाल गौतम, बाबूलाल गौतम, संतोष कुमार, दिलीप पांडेय, अनिल बौद्ध, द्वारिका गौतम, अवधराम, झिनकन, सिरजू, हरिहर, रामचंद्र, बाबूराम गौतम, दिवाकर यादव आदि रहे।