फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी पर देवर ने धारदार हथियार से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
भाभी पर देवर ने धारदार हथियार से किया हमला
विज्ञापन

ढेबरुआ। स्थानीय थाना क्षेत्र के ढेकहरी बुजुर्ग में जमीन के विवाद में देवर ने बुधवार रात दो बजे घर में सो रही भाभी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला की तबीयत गंभीर है। संयुक्त जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, ढेकहरी बुजुर्ग निवासी मनोहर पत्नी काजोल (38) अपने दोनों बच्चों के साथ घर में सो रही थी। रात में उसके छोटे देवर राकेश ने उनका गला रेत कर उन्हें जान से मारने की कोशिश की। 12 वर्षीय बच्चे ने शोर मचाया तो पड़ोसी वहां पहुंचे। आरोपी भागने के फिराक था। मौजूद लोगों ने उसको पकड़कर ग्राम प्रधान कमलेश चौधरी को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने ढेबरुआ पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस और ग्रामीणों के मदद से घायल महिला को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी ले जाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने हालात गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि विगत कुछ दिनों पूर्व से ही जमीन के लिए विवाद चल रहा था। ढेबरुआ थाना प्रभारी जीवन त्रिपाठी ने बताया कि घायल महिला का उपचार हो रहा है। पुलिस हमलावर से पूछताछ कर रही है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें