फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में जीजा और साले की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में जीजा और साले की मौत
विज्ञापन

बांसी। कोतवाली क्षेत्र के बांसी-इटवा मार्ग पर सोमवार की रात बेलबनवा के पास बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा और साले की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के आरोप में बोलेरो के चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बनकटिया निवासी रवींद्र निषाद अपने बहनोई अमनजीत के साथ रात के समय बाइक से बांसी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार आ रही बोलेरो की चपेट में बाइक आ गई। हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर टीम के साथ पहुंचे कोतवाल संजय कुमार मिश्र ने बेसुध पड़े बाइक सवारों को पीएचसी बांसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गोल्हौरा थानाक्षेत्र स्थित ग्राम मऊ निवासी बोलेरो चालक मोहन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें