भनवापुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के उपधी गांव निवासी जुड़वा भाई-बहनों ने जेईई मेंस की परीक्षा उत्तीर्ण कर बाजी मारी है। इनकी उपलब्धि पर क्षेत्र के शुभचिंतकों ने बधाइयां दी है।
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के उपधी गांव निवासी जय प्रकाश पांडेय सीआरपीएफ में हैं। माता गृहणी हैं। इनके के जुड़वा बच्चे आयुष पांडेय व आस्था पांडेय ने जेईई मेंस की परीक्षा में बेटा 98 व बेटी ने 98.29 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बाजी मारी है। दोनों बच्चों की प्राथमिक शिक्षा दिल्ली व माध्यमिक शिक्षा लखनऊ से हुई। संवाद