फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कपिलवस्तु में गैस सिलिंडर में आग लगने से भाई-बहन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के शुद्धोधन ग्रामीण नगर पालिका-5 के जयनगर में गैस सिलिंडर से खाना बनाते समय आग लगने से भाई-बहन की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक निरंजन दत्त भट्ट ने बताया कि रविवार शाम घर में खाना बनाते समय गैस रेगुलेटर में खराबी आने के बाद आग लग गई।
विज्ञापन

इस आग में सोनम यादव (18 ) और उसका भाई शिव कुमार यादव (25) गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को रविवार रात इलाज के लिए यूनिवर्सल मेडिकल कॉलेज, भैरहवा ले जाया गया। सोनम की भैरहवा में मृत्यु हो गई तथा शिवकुमार की गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सोनम राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मुरफुटवा में कक्षा-10 की छात्रा थी। दोनों के शवों को भैरहवा स्थित भीम अस्पताल में रखा गया है। संवादॿ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें